
जगदलपुर,22 सितम्बर 2026
भाजपा पूर्वी नगर मंडल द्वारा मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं के साथ सांसद महेश कश्यप, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया।
सांसद महेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि देश की युवा शक्ति ही भारत का भविष्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आमजनों की सहभागिता से विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है। इसे साकार करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है और इसमें देश की युवा शक्ति की विशेष भूमिका है, जो आगे चलकर भारत की बागडोर संभालेगी। सांसद ने युवाओं से निरंतर राष्ट्र सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।
महापौर संजय पाण्डेय ने भी महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा और जनसेवा के कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया।
पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, प्राचार्या डा. रंजना साहा, पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना, खेम सिंह देवांगन, रजनीश पाणिग्राही, परिस बेसरा, आर्येंद्र सिंह आर्य, सफीरा साहू, सुब्रतो विश्वास, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।






