छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री साय दोपहर में भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, चार घंटे की कार्यशाला के बाद खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में होंगे शामिल

रायपुर, 29 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर में भाजपा प्रदेश कार्यालय में सेवा संकल्प उत्सव प्रदेश कार्यशाला में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सेवा संकल्प उत्सव प्रदेश कार्यशाला में शामिल होंगे।

कार्यशाला के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:05 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना होकर 4:25 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:05 बजे ऑडिटोरियम से रवाना होकर 6:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar