छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री साय आज जशपुर में रहेंगे, केरसई और गारीघाट में कई विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे

रायपुर, 27  अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 27 अगस्त, गुरुवार को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे फरसाबहार विकासखंड के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे अपने निवास बगिया, विकासखंड कांसाबेल से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:30 बजे ग्राम केरसई पहुंचेंगे। यहां 11:35 बजे विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:05 बजे ग्राम केरसई से रवाना होकर 12:45 बजे ग्राम गारीघाट की गंझू बस्ती पहुंचेंगे, जहां 30 मिनट का आरक्षित समय रहेगा।

दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री गारीघाट से रवाना होकर 1:20 बजे महतारी सदन पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम के बाद 1:50 बजे ग्राम गारीघाट से रवाना होकर 2:20 बजे पंडरीपानी के हेलीपेड खेल मैदान पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री 2:25 बजे पंडरीपानी से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और 3:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 3:45 बजे कार द्वारा रवाना होकर 3:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar