छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर में NEET अभ्यर्थी लापता: तनाव की स्थिति में “जा रहा हूं” कहकर घर से निकले समीर, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

रायपुर, 07 अगस्त 2026

बोरिया कॉलोनी निवासी मोहम्मद समीर, पिता मो. अनीश, 6 अगस्त 2026 की शाम से लापता हैं। समीर NEET परीक्षा के अभ्यर्थी बताए जा रहे हैं। परिवार के अनुसार, परीक्षा को लेकर मानसिक तनाव की स्थिति में वे शाम करीब 7 बजे “जा रहा हूँ” कहकर घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक समीर का कोई पता नहीं चल सका है। परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मोहम्मद समीर दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल परिजनों से संपर्क करें।

संपर्क नंबर:
📞 +91 75665 58435
📞 7869818420

परिवार ने अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि समीर को जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापस लाया जा सके। समीर के बारे में सही जानकारी देने या उन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाने में मदद करने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की भी बात कही गई है।

परिजनों ने कहा कि लोगों की छोटी-सी मदद भी समीर को सुरक्षित परिवार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar