मनोरंजन

‘द ट्रेटर्स 2’ में दिखेगा सितारों का जमावड़ा, रिया चक्रवर्ती से श्वेता तिवारी तक 21 कंटेस्टेंट्स की एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क,1 अगस्त 2026

करण जौहर का चर्चित रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। यह शो 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। मेकर्स ने नए सीजन के लिए 21 कंटेस्टेंट्स के नामों का ऐलान कर दिया है, जिसमें टीवी, बॉलीवुड, सोशल मीडिया और खेल जगत की कई चर्चित हस्तियां शामिल हैं।

इस बार शो में रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, पारुल गुलाटी, साहिल सलाथिया, रैपर इक्का, रणवीर बरार और शालिनी पासी जैसे लोकप्रिय चेहरे नजर आएंगे।

इसके अलावा दलीप ताहिल, आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), रिदा थराना, शाहनील गिल, अंश चोपड़ा, करण सिंह, प्रिश, तान्या पुरी, हरमन सिंघा और सौंदस मौफाकिर भी इस रणनीति और सस्पेंस से भरपूर रियलिटी शो का हिस्सा होंगे।

मेकर्स के अनुसार हर गुरुवार शो के नए एपिसोड रिलीज किए जाएंगे। पहले सीजन को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला था, जिसमें उर्फी जावेद और निकिता लूथरा विजेता बनी थीं। दूसरे सीजन में भी दर्शकों को रणनीति, सस्पेंस, गठजोड़ और धोखे से भरपूर मुकाबला देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar