
जगदलपुर,27 जुलाई 2026
कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र छिंदावाड़ा-5 में सहायिका पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों से 28 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन प्रक्रिया ई-भर्ती पोर्टल aww.e-bharti.in के माध्यम से पूरी की जाएगी। निर्धारित अवधि के भीतर पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।




