नई दिल्लीराजनीति

CJP ने खत्म किया आंदोलन: सरकार ने मानी प्रमुख मांगें, छात्रों से घर लौटने की अपील

नई दिल्ली,25 जुलाई 2026

केंद्र सरकार और CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह, सौरभ दास और आशुतोष रांका ने इसकी जानकारी दी। CJP ने आंदोलनकारियों से तुरंत अपने-अपने घर लौटने की अपील की।

CJP का दावा- सरकार ने मानी तीन प्रमुख मांगें

सौरभ दास और आशुतोष रांका ने बताया कि सरकार के साथ पिछले कुछ दिनों में तीन दौर की बातचीत हुई, जिसके बाद संगठन की प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। उनके अनुसार इनमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, आंदोलनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने और नीट प्रभावित छात्रों के लिए मुआवजे से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।

चार सप्ताह बाद फिर होगी बैठक

CJP ने बताया कि चार सप्ताह बाद संगठन के प्रतिनिधि दोबारा केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान देश की शिक्षा व्यवस्था, नीट पेपर लीक और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और बेहतर तरीके से आयोजित करने पर चर्चा की जाएगी।

जेपी नड्डा ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि आंदोलनकारियों ने सरकार को चार सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा था। उन्होंने कहा कि सरकार नियमों के तहत अधिकतम मुआवजा, आंदोलनकारियों पर दर्ज मामलों की समीक्षा तथा शिक्षा सुधारों से जुड़े सुझावों पर विचार करने के लिए सहमत हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और प्रतिनिधिमंडल के बीच आगे भी संवाद जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar