छत्तीसगढ़नारायणपुरबीजापुर

नारायणपुर और बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर, 21 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने नारायणपुर और बीजापुर उप जेल के उन्नयन (अपग्रेड) को मंजूरी देते हुए दोनों जेलों को जिला जेल के समकक्ष अधिसूचित करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश जेल विभाग द्वारा जारी किया गया।

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इस उन्नयन से बंदियों के लिए बेहतर सुविधाएं, जेल की क्षमता में वृद्धि, उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं, सुधार एवं कौशल विकास कार्यक्रमों का विस्तार और परिजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से सुरक्षा जोखिम में कमी, सुरक्षा बलों की बेहतर तैनाती, मानव संसाधनों की बचत और जेलों के बुनियादी ढांचे का विकास भी सुनिश्चित होगा। राज्य सरकार का यह कदम जेल प्रशासन को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar