कांकेरछत्तीसगढ़

कलयुगी बेटे ने टांगिया से वार कर मां की हत्या की, कांकेर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कांकेर, 7 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यासकोंगेरा के फरसीपारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत एक कलयुगी बेटे ने अपनी 61 वर्षीय मां बुधयारिन बाई पर टांगिया से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर भीखम उसेंडी शराब पीकर घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर उसकी मां से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उसने घर में रखे टांगिया से मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को संजीवनी 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई।

थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी भीखम उसेंडी को गिरफ्तार कर लिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar