छत्तीसगढ़

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वन मंत्री केदार कश्यप ने अर्पित की पुष्पांजलि

रायपुर, 06 जुलाई 2026

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के शारदा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी समाज और विशेष रूप से युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उनके बताए मार्ग पर चलकर देश के विकास और एकता को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा, रमेश सिंह ठाकुर, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar