छत्तीसगढ़जगदलपुर

दंतेवाड़ा जिला सह प्रभारी बनने पर ममता राणा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से लिया आशीर्वाद

जगदलपुर, 6 जुलाई 2026

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निवास पर पहुंचकर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं दंतेवाड़ा जिला सह प्रभारी ममता राणा ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा पूर्वी नगर मंडल की उपाध्यक्ष गीता नाग एवं जिला सह मीडिया प्रभारी अल्का सेंगर भी उपस्थित रहीं।

मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसेवा और पार्टी की गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा की गई। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर अपने विचार साझा किए।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar