छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय का व्यस्त दिन: रानी दुर्गावती को पुष्पांजलि, भाजपा कार्यालय में बैठक, फिर एयर इंडिया की उड़ान से दिल्ली रवाना

रायपुर, 24 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से प्रस्थान कर 10:15 बजे केनाल लिंकिंग रोड पहुंचेंगे।

यहां मुख्यमंत्री 10:15 बजे से 10:25 बजे तक वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे 10:25 बजे केनाल लिंकिंग रोड से रवाना होकर 10:35 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर 12:15 बजे तक आरक्षित रहेगा। इसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि 24 जून के शेष कार्यक्रम की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 1:50 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे एयर इंडिया की उड़ान एआई-2636 से 2:35 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री शाम 4:45 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से 5:30 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा तथा रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar