छत्तीसगढ़

महंगे बिजली बिल पर कांग्रेस का हल्ला बोल: घर-घर पहुंचकर बांटे स्मार्ट मीटर हटाने के आवेदन, आंदोलन की चेतावनी

रायपुर, 19 जुलाई 2026

महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस ने अनुपम गार्डन, डंगनिया, डीडी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और स्मार्ट मीटर हटाने एवं बदलने के आवेदन पत्र वितरित किए।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

अभियान के दौरान विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार जनता पर महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर का बोझ डाल रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्य में भी स्मार्ट मीटर को लेकर सावधानी बरती गई, जबकि छत्तीसगढ़ में जनता की आपत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और यदि सरकार ने महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया तो पार्टी इस मुद्दे पर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी।

इस अभियान में देव साहू, संदीप शर्मा, कुलदीप, शिवश्याम शुक्ला, मन्नू वाजपेयी, योगेश दीक्षित, भीम यादव, ईश्वरी, संदीप सिरमौर, अमन गिल, विजय गीधवानी, श्रीनाथ भोगल, वेदप्रकाश कुशवाहा, अजित और किशन गोस्वामी सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar