CM Helpline की शुरुआत आज: कैबिनेट बैठक के बाद एक्शन मोड में दिखेंगे मुख्यमंत्री साय, शाम को दिल्ली रवाना

रायपुर, 09 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की नई ‘CM Helpline’ सेवा का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे नवा रायपुर स्थित सीबीडी परिसर में स्थापित CM Helpline Call Center का अवलोकन भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में ‘CM Helpline’ का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे सीबीडी, नवा रायपुर पहुंचकर CM Helpline Call Center का निरीक्षण करेंगे तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। निरीक्षण के बाद वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
शाम को मुख्यमंत्री दिल्ली प्रवास पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और इंडिगो की फ्लाइट 6E-2039 से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। रात 8:40 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली पहुंचने के बाद वे छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।
मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास के दौरान आगामी बैठकों एवं कार्यक्रमों की जानकारी पृथक रूप से जारी की जाएगी।




