छत्तीसगढ़

रायपुर में आज होगी फिल्म ‘भारत भाग्यविधाता’ की पहली स्क्रीनिंग, कंगना रनौत और सीएम साय होंगे शामिल

रायपुर , 8 जून 2026

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भारत भाग्यविधाता’ की पहली स्क्रीनिंग आज राजधानी रायपुर में आयोजित की जाएगी। इस विशेष कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

यह फिल्म मुंबई आतंकी हमले के बाद देश के स्वास्थ्य कर्मियों, सुरक्षा बलों और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की बहादुरी, समर्पण और संघर्ष को दर्शाती है। फिल्म का उद्देश्य संकट की घड़ी में देश की सेवा करने वाले अनसुने नायकों की प्रेरणादायक कहानी को लोगों तक पहुंचाना है।

रायपुर में आयोजित होने वाली इस पहली स्क्रीनिंग को लेकर फिल्म प्रेमियों और आम लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान फिल्म से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar