छत्तीसगढ़

बेमौसम बारिश और आंधी से मची तबाही, कई गांवों में बिजली गुल, घरों के उड़े टीन-शेड

छत्तीसगढ़, 29 मई 2026

प्रदेश के कई इलाकों में बीती रात आई बेमौसम बारिश और तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। सबसे ज्यादा असर जिले के चिपावंड ग्राम में देखने को मिला, जहां तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। इसके बाद 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने कई घरों के टीन-शेड उड़ा दिए। कई जगहों पर विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।

आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में बिजली के खंभे टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए। इसके कारण गांवों और कस्बों में पूरी रात बिजली गुल रही। अंधेरे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोबाइल चार्ज नहीं हो सके और पानी की सप्लाई भी ठप पड़ गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रातभर पेड़ गिरने और बिजली कड़कने की आवाज से दहशत का माहौल बना रहा। बच्चों और बुजुर्गों में डर साफ देखा गया। एक ग्रामीण ने बताया,
रातभर एक पल भी नींद नहीं आई। तेज आवाज और बिजली कड़कने से बच्चे डर गए थे। सुबह देखा तो घर का शेड उड़ चुका था। बिजली नहीं होने से बहुत परेशानी हुई।

घटना के बाद प्रशासन की टीमें सुबह से राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी टूटे पोल और तारों को सुधारने का काम कर रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar