कोंडागांव में 16 वर्षीय किशोर लापता : 14 मई से नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों ने की मदद की अपील

कोंडागांव, 16 मई 2026। जिले के बुनागांव क्षेत्र के कोर्राम पारा से 16 वर्षीय किशोर श्रवण नेताम 14 मई 2026 को शाम करीब 4 बजे घर से बिना बताए निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों के अनुसार, श्रवण नेताम के पिता जलसिंह नेताम हैं और वह अपने घर से सामान्य रूप से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार ने रिश्तेदारी, आसपास के गांवों, बस स्टैंड और संभावित स्थानों पर उसकी लगातार तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
परिवार ने बताया कि घर में बच्चे की अनुपस्थिति से गहरी चिंता का माहौल है और सभी लोग उसकी सलामती को लेकर परेशान हैं। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर अब परिजनों ने आम लोगों से मदद की अपील की है।
लापता किशोर के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत संपर्क करने का अनुरोध किया गया है। परिजनों ने दो मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, ताकि सूचना मिलते ही जल्द से जल्द संपर्क किया जा सके।
📞 संपर्क नंबर:
932917166
8305191089
परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी को श्रवण नेताम बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार या किसी अन्य स्थान पर दिखाई दे, तो तुरंत सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।




