छत्तीसगढ़

ईंधन बचाने की पहल: CM साय ने घटाया काफिला, EV शामिल करने की तैयारी

मोदी के आह्वान पर CM साय का बड़ा फैसला

Narendra Modi के ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग के आह्वान के बाद Vishnu Deo Sai ने अपने काफिले में कटौती करने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री ने अपने काफिले से 5 गाड़ियां कम कर दी हैं। अब उनके काफिले में 13 की जगह सिर्फ 8 वाहन चलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) को भी काफिले में शामिल करने की बात कही है।

रायपुर में जारी बयान में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के दौर में पेट्रोल-डीजल जैसे संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना सभी का राष्ट्रीय दायित्व है।

उन्होंने मंत्रियों, निगम-मंडलों के पदाधिकारियों और आम लोगों से भी वाहनों के संयमित उपयोग की अपील की। साथ ही कहा कि राज्य के शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से EV में बदला जाएगा

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सार्वजनिक परिवहन, कारपूलिंग और अनावश्यक निजी वाहनों के कम उपयोग की अपील भी की है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar