छत्तीसगढ़

BREAKING NEWS : 29 अप्रैल को साय कैबिनेट की अहम बैठक, महिला आरक्षण पर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव की तैयारी

रायपुर, 25 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय में होगी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, 30 अप्रैल को प्रस्तावित विधानसभा विशेष सत्र की तैयारियों पर कैबिनेट में मंथन किया जाएगा। साथ ही महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। इस प्रस्ताव के प्रारूप को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है।

बैठक में खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी। किसानों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति व्यवस्था पर भी खास फोकस रहेगा।

सरकार इस बैठक के जरिए प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तर पर बड़े फैसलों की तैयारी में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar