छत्तीसगढ़जगदलपुर

महिलाओं के अधिकारों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

,नारीशक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को बताया महिला विरोधी कदम, गुरूनानक चौक में हुआ धरना प्रदर्शन!

जगदलपुर, 19 अप्रैल 2026,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं के अधिकार और सम्मान के समर्थन में रविवार को स्थानीय गुरूनानक चौक में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने को लेकर कांग्रेस पार्टी एवं अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें महिला विरोधी करार दिया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेत्रियों ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखने तक सीमित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से नारीशक्ति वंदन अधिनियम लाया गया, जिससे देश की मातृशक्ति को उनका अधिकार और सम्मान मिल सके।

भाजपा नेत्रियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने इस महत्वपूर्ण अधिनियम का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों को रोकने का प्रयास किया, जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस प्रकार के कृत्य को कभी माफ नहीं करेंगी और कांग्रेस को इसका राजनीतिक दंड भुगतना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को देश के सामने उजागर होने की बात कही।

धरना प्रदर्शन को जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष ललिता बघेल, रामकुमारी यादव, सफीरा साहू, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, मीना साहू, गीता नाग, माधवी मंडल सहित कई महिला नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री पूनम सिन्हा द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन उर्मिला गोयल ने किया।

इस अवसर पर कुसुम परिहार, आशा साहू, रेखा सिंह, उमा मिश्रा, नीलम यादव, गिरिजा गुप्ता, श्वेता गुप्ता, अंजू राय, राधा बघेल, रेखा नाग, शकुंतला कश्यप, प्रीति कौर, रक्षिका, रौशनी नाग सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुल मिलाकर, यह प्रदर्शन महिलाओं के अधिकारों को लेकर राजनीतिक बहस को और तेज करने वाला साबित हुआ, जिसमें भाजपा ने कांग्रेस पर सीधे आरोप लगाते हुए अपने पक्ष को मजबूती से रखा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar