आड़ावाल में कांग्रेस की बड़ी बैठक: ‘मिशन गांव चलो’ पर फोकस, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

जगदलपुर। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में नगरनार ब्लॉक के ग्राम पंचायत आड़ावाल में सेक्टर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘मिशन गांव चलो’ अभियान के तहत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक रेखचंद जैन और नगरनार ब्लॉक प्रभारी उमाशंकर शुक्ला ने की, जबकि नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सातों बूथ कमेटी और पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की रणनीति बनाई गई।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कांग्रेस की नीतियों और जनहित में किए जा रहे कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करें। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने पर भी जोर दिया गया।
इस मौके पर जिला महामंत्री विजय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन राव, प्रकाश राव, जिला सचिव अगेना, मंडल अध्यक्ष प्रणय शील, वेंकट राव, शंकर गुप्ता, प्रवीण राव, त्रिनाथ राव, अभय सिंह, राजू, संतोष, हर्षो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




