मेष-धनु की चमकेगी किस्मत, कुंभ-कर्क को संभलकर चलने की सलाह; पढ़ें 1 अप्रैल का राशिफल

रायपुर/नई दिल्ली, 1 अप्रैल 2026। बुधवार को चंद्रमा कन्या राशि में स्थित है, जिससे आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। खासतौर पर मेष, धनु और मीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, वहीं कर्क, कन्या और कुंभ राशि वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जानिए सभी 12 राशियों का आज का हाल—
मेष (Aries):
आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार और निवेश के लिए अनुकूल समय है। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा और छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं।
वृषभ (Taurus):
वाणी के प्रभाव से लोगों को प्रभावित करेंगे। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। निवेश के लिए दिन अच्छा है।
मिथुन (Gemini):
काम में सफलता मिलेगी, लेकिन दोपहर बाद पारिवारिक तनाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
कर्क (Cancer):
दिन की शुरुआत थोड़ी उलझनों के साथ हो सकती है। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
सिंह (Leo):
आय से अधिक खर्च हो सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। मीठी वाणी से काम बनेंगे।
कन्या (Virgo):
भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। दोपहर बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा और मान-सम्मान मिलेगा।
तुला (Libra):
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। खर्च बढ़ सकता है। विवाद से बचने की सलाह है।
वृश्चिक (Scorpio):
दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ और विवाह के योग बन सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी।
धनु (Sagittarius):
प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मकर (Capricorn):
मिश्रित परिणाम मिलेंगे। नई योजनाएं बनेंगी, लेकिन मानसिक तनाव रह सकता है। यात्रा लाभकारी होगी।
कुंभ (Aquarius):
आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव हो सकता है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मीन (Pisces):
दिन आनंददायक रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य मान्यताओं पर आधारित है।

