छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर

बस्तर में धाकड़ समाज का भव्य रामनवमी महोत्सव, विधायक विनायक गोयल और जमींदार कुमार जयदेव बाबाजी होंगे मुख्य अतिथि

बस्तर, 26 मार्च 2026:
धाकड़ समाज, बस्तर जिला की ओर से आगामी 27 मार्च को पंडरीपानी स्थित अशोक लिलैंड शोरूम के पीछे भव्य रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विनायक गोयल, चित्रकोट और विशिष्ट अतिथि के रूप में सुकमा जमींदार कुमार जयदेव बाबाजी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह का गौरव बढ़ाएंगे।

धाकड़ समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ठाकुर और सचिव राजू राम ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और रामनवमी के महत्त्व को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

धाकड़ समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमसागर ठाकुर ने पत्रकारों को आमंत्रित करते हुए कहा कि “आपकी उपस्थिति और कवरेज इस महोत्सव की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और धाकड़ समाज की भावना को जन-जन तक पहुँचाने में मदद करेगी।”

कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे शुरू होगा और सभी समाजजन एवं नागरिक इसे देखने और रामनवमी की गरिमामयी परंपरा में भाग लेने के लिए आमंत्रित हैं।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar