छत्तीसगढ़

आज जशपुर प्रवास पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय: रायपुर से हेलीकॉप्टर से बगिया पहुंचेंगे, निज निवास में रात्रि विश्राम

रायपुर, 26 मार्च 2026। Vishnu Deo Sai का आज जशपुर जिले के बगिया गांव का दौरा निर्धारित है। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री 2:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे और 2:10 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए रवाना होंगे। वे करीब 3:25 बजे जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम बगिया हेलीपेड पर पहुंचेंगे।

इसके बाद 3:30 बजे हेलीपेड से कार द्वारा अपने निज निवास बगिया के लिए प्रस्थान करेंगे और 3:35 बजे वहां पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का बगिया स्थित निवास पर रात्रि विश्राम निर्धारित है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां वे क्षेत्रीय गतिविधियों और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रमों में भी शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar