मिजोरम में अमेरिकी-यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी, भारत के खिलाफ बड़े पैमाने पर साजिश का खुलासा

रायपुर/मिजोरम, 19 मार्च 2026: मिजोरम में एक अमेरिकी नागरिक मैथ्यू और छह यूक्रेनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये सभी बिना अनुमति भारत-म्यांमार सीमा में अवैध गतिविधियों में शामिल थे और भारत को आतंकी गतिविधियों के लिए ट्रांजिट कॉरिडोर बनाने की योजना बना रहे थे।
सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी नागरिक मैथ्यू विदेशों में ईसाई संगठनों से चंदा इकट्ठा कर रहा था, जिसका उपयोग विद्रोही समूहों को वित्तीय मदद देने में किया जा सकता था। वहीं, अन्य विदेशी नागरिक ड्रोन और आधुनिक युद्ध तकनीक का प्रशिक्षण देने में भी शामिल थे।
जांच एजेंसियों को शक है कि ये लोग भारत विरोधी संगठनों से संपर्क में थे और म्यांमार के गृहयुद्ध में शामिल होने के लिए भारत का मार्ग इस्तेमाल कर रहे थे। एनआईए की दो टीमें मिजोरम-म्यांमार सीमा पर इस संदिग्ध नेटवर्क की पूरी जांच कर रही हैं।
सूत्रों ने यह भी बताया कि कुछ गिरफ्तार यूक्रेनी नागरिकों का नाम कट्टरपंथी संगठनों और डोनबास इलाके की लड़ाई से जुड़ा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
जांच एजेंसियों का मानना है कि इन विदेशी नागरिकों का उद्देश्य भारत को अस्थिरता के केंद्र के रूप में इस्तेमाल करना था, और यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील माना जा रहा है।




