छत्तीसगढ़

पत्थलगांव में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होने से स्कूल बस झाड़ियों में घुसी, दर्जनों बच्चों की जान बची

पत्थलगांव। सरस्वती शिशु मंदिर की स्कूल बस मंगलवार की सुबह ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। बस में दर्जनों स्कूली बच्चे सवार थे। हादसा पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मुड़ागांव के पास हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और अचानक ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित बस सीधे झाड़ियों में जा अटकी, जिससे वह पास ही बह रहे नाले में गिरने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

गनीमत रही कि घटना में सभी बच्चे सुरक्षित हैं। बस चालक और स्थानीय लोगों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्कूल प्रबंधन ने बस की तकनीकी जांच कराने की बात कही है। वहीं अभिभावकों में घटना को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar