छत्तीसगढ़

सूरजपुर में मासूम छात्र को पेड़ पर लटकाकर दी अमानवीय सजा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मासूम छात्र को टी-शर्ट के सहारे पेड़ पर लटका कर अमानवीय सजा दी गई। यह घटना हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल, नारायणपुर (आमापारा) की बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

वायरल वीडियो में कुछ शिक्षिकाएं बच्चे को दी जा रही क्रूरता रोकने के बजाय वीडियो रिकॉर्ड करने से मना करती नजर आती हैं। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की निर्ममता ने अभिभावकों में भारी नाराज़गी पैदा कर दी है।

फिलहाल, बच्चे को ऐसी सजा क्यों दी गई, इसकी वजह सामने नहीं आई है। अभिभावकों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन भी मामले की जांच में जुट गया है।

घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है और लोग स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar