छत्तीसगढ़बकावंडबस्तरबस्तर संभाग

बकावंड : छोटे देवड़ा में सरपंच सन्तोष कुमार कश्यप ने आयोजित किया जन समस्या शिविर, बेरोजगार युवाओं को मिला प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर

बस्तर.बकावंड! ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा में सरपंच सन्तोष कुमार कश्यप के नेतृत्व में जिला पंचायत अधिकारी दिलीप गोस्वामी और रोमाराय रेसटी की उपस्थिति में विशेष जन समस्या शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से स्थानीय युवाओं को एक महीने का प्रशिक्षण देकर रोजगार सुलभ कराने का प्रयास किया गया।

शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और बैंक की मदद से उन्हें मुद्रा लोन दिलाकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए गए। सरपंच सन्तोष कुमार कश्यप ने कहा कि यह पहल सभी बेरोजगार युवाओं और युवतियों को सक्षम बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए की जा रही है।

इस अवसर पर उपसरपंच राहुल सोनवानी, सचिव सोनाधर, दिलीप गोस्वामी, रोमाराय रेसटी, सोनू राम, अनंत, देवा, बलराम, गुड्डू राम सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar