छत्तीसगढ़बस्तर संभागब्रेकिंग खबरें

कोंडागांव से बड़ी खबरकबड्डी मैच के दौरान बड़ा हादसा, टेंट पर गिरा 11 केव्ही का तार – 3 की मौत, कई घायल

कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम रावसवाही में शनिवार रात कबड्डी मैच खेला जा रहा था, तभी अचानक तेज आंधी-तूफान के बीच 11 केव्ही का बिजली का तार टेंट पर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में गांव में अफरा-तफरी मच गई।

करंट लगने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग बेहोश हो गए। घायलों को तुरंत ग्रामीणों की मदद से विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में पहुंचे 6 लोगों में से 3 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि 3 की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ अन्य ग्रामीण भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल लाया जा रहा है।

⚡ आंधी-तूफान के बीच बिजली का तार गिरने से हुआ हादसा
⚡ गांव में मातम का माहौल, पुलिस जांच में जुटी

Kondagaon #BreakingNews #Kabaddi #Accident #Chhattisgarh #Baderajpur #Ravsvahi #ElectricShock #ChhattisgarhNews

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar