बस्तर सांसद महेश कश्यप का चंडीगढ़ दौरा: माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन, मंत्रियों से हुई सौहार्दपूर्ण चर्चा


चंडीगढ़। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने हाल ही में चंडीगढ़ प्रवास के दौरान पंचकूला स्थित ऐतिहासिक माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन किए। मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्होंने माता का आशीर्वाद लिया। यह मंदिर 1811–1815 में मनीमाजरा के महाराजा गोपाल सिंह द्वारा निर्मित कराया गया था और देवी सती के मस्तिष्क गिरने की मान्यता के चलते 51 शक्तिपीठों में विशेष स्थान रखता है।

मंदिर दर्शन के उपरांत सांसद महेश कश्यप ने हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल कुमार शर्मा और संसद की स्थायी समिति (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय) के वरिष्ठ सदस्य जगदंबिका पाल से सौहार्दपूर्ण भेंट की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक, पर्यावरणीय और विकासात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
सांसद ने बताया कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और समाज के समग्र उत्थान के लिए सभी स्तरों पर सहयोग आवश्यक है। उनकी इस यात्रा को धार्मिक आस्था और विकास संवाद का संतुलित प्रयास माना जा रहा है।




