छत्तीसगढ़बकावंडबस्तर संभाग
बकावंड के छोटे देवड़ा में लगा स्वास्थ्य शिविर : ग्रामीणों की बीपी-शुगर और आंखों की हुई जांच, डॉक्टर व सरपंच की पहल से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे

छोटे देवड़ा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों की आंखों और शुगर की जांच
बकावंड। ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा में सरपंच संतोष कुमार कश्यप के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों की रक्तचाप (बीपी), शुगर, आंखों की रोशनी, धुंधलापन और कमजोर दृष्टि जैसी समस्याओं की जांच की गई।
शिविर में जे.के. हॉस्पिटल से आए डॉ. अक्षय डी. परासर और नर्स मिथिला ने स्वास्थ्य सेवाएँ दीं।
इस अवसर पर सरपंच संतोष कुमार कश्यप के साथ मायाराम देवा साहू, अनंत गोयल, सोनू राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।




