छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

स्वच्छता में ऐतिहासिक छलांग: महापौर संजय पांडे के नेतृत्व में जगदलपुर नगर निगम ने हासिल किया राष्ट्रीय स्तर पर 15वां और राज्य में दूसरा स्थान

स्वच्छता में ऐतिहासिक छलांग: महापौर संजय पांडे के नेतृत्व में जगदलपुर नगर निगम ने हासिल किया राष्ट्रीय स्तर पर 15वां और राज्य में दूसरा स्थान

जगदलपुर, 19 जुलाई 2025
महापौर संजय पांडे के नेतृत्व में जगदलपुर नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। देश भर के नगर निकायों में जहां पिछले साल जगदलपुर का स्थान 107वां था, वहीं इस वर्ष नगर निगम ने लंबी छलांग लगाते हुए 15वां स्थान प्राप्त किया है। छत्तीसगढ़ राज्य में जगदलपुर को दूसरा स्थान मिला है, जो कि नगर सरकार के गठन के मात्र चार महीनों के भीतर एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

स्वच्छता सर्वेक्षण के कुल 12,500 अंकों में से जगदलपुर नगर निगम ने 10,440 अंक अर्जित किए हैं। यह परिणाम महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, एमआईसी सदस्यगण, सफाई मित्रों व दीदियों, वार्ड पार्षदों, निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों और सबसे महत्वपूर्ण आम जनता की सहभागिता का परिणाम है।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा, “यह केवल रैंकिंग नहीं, बल्कि जगदलपुर के नागरिकों की मेहनत, जागरूकता और प्रशासन की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। महापौर संजय पांडे के नेतृत्व में जगदलपुर निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में देश के टॉप 3 स्वच्छ शहरों में शामिल होगा।”

उन्होंने आगे कहा, “महापौर ने जो कार्य स्वच्छता के क्षेत्र में किया है, वह वाकई सराहनीय है। आने वाले समय में जगदलपुर नगर निगम एक कचरा मुक्त, स्वच्छ, सुंदर और आदर्श शहर के रूप में देश के सामने उदाहरण बनेगा।”

इस बड़ी उपलब्धि को वन मंत्री केदार कश्यप, स्थानीय विधायक किरण सिंह देव और सांसद महेश कश्यप ने भी सराहा है और इसे पूरे बस्तर संभाग और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात बताया है।

नगर निगम की इस सफलता से यह स्पष्ट है कि जब जनभागीदारी और प्रशासनिक सक्रियता एकजुट होती है, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। जगदलपुर अब स्वच्छता के नए मानक स्थापित कर देश के लिए प्रेरणा बन रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar