सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर उमड़ा देशभक्ति का जोश


सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर उमड़ा देशभक्ति का जोश

जगदलपुर! भारतीय सेना के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में शनिवार को गुरु गोविंद सिंह वार्ड, जगदलपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा झाड़ेश्वर मंदिर से आरंभ होकर पूरे वार्ड में देशभक्ति के नारों के साथ गुजरी। वार्डवासियों ने हाथों में तिरंगा थामे “भारत माता की जय” और “भारतीय सेना अमर रहे” जैसे नारे लगाए।
इस गौरवशाली यात्रा में नगर निगम महापौर संजय पांडे एवं नगर अध्यक्ष प्रकाश झा विशेष रूप से उपस्थित रहे। यात्रा का नेतृत्व वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा, यात्रा प्रभारी अविनाश सिंह गौतम, बूथ अध्यक्ष बंटू पांडे एवं सुरेश कश्यप ने किया।
कार्यक्रम का आयोजन हाल ही में भारतीय सेना द्वारा सफलता पूर्वक संपन्न किए गए ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में किया गया, जिसने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए भारत की सैन्य क्षमता को वैश्विक मंच पर पुनः स्थापित किया।
तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से मनोहर दत्त तिवारी, अभिलाष यादव, शशिनाथ पाठक, फुलेश्वरी कराई, पंकज आचार्य, अमित तिवारी, उमेश गुप्ता, सुभम गुप्ता, आलोक गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, अजय सेठिया, रमा सवनक, राजेश, राज दुग्गा, रोहित सिंह बैस, भोलू, नरेश कश्यप, त्रिनाथ, बबलू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला, जिसमें हर वर्ग के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।