पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत दिनेश मिरानिया को मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा में दिया कंधा


रायपुर, 24 अप्रैल 2025 // जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में रायपुर निवासी कारोबारी दिनेश मिरानिया की मौत पर प्रदेशभर में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज दिवंगत मिरानिया को श्रद्धांजलि दी और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर कंधा दिया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वर्गीय मिरानिया के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री साय ने इससे पहले कहा था कि यह आतंकी हमला न केवल प्रदेश बल्कि देश की आत्मा पर हमला है। सरकार शहीद मिरानिया की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए विशेष पहल करेगी।
गौरतलब है कि दिनेश मिरानिया निजी दौरे पर जम्मू-कश्मीर गए थे, जहां पहलगाम में आतंकी फायरिंग की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई। इस हमले की चारों ओर निंदा हो रही है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग उठ रही है।