छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रिपरिषद की बैठक में होंगे शामिल, नवा रायपुर में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत

रायपुर, 18 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24, नवा रायपुर पहुंचेंगे।

यहां मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर 3 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 3:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar