बिरगाली पंचायत के ढोकम में बिना आवेदन एक फोन पर लगा नया ट्रांसफार्मर, डिप्टी सरपंच महेश पोयाम की पहल से लौटी बिजली

बास्तानार,7 अक्टूबर 2026
ग्राम पंचायत बिरगाली के आश्रित ग्राम ढोकम में पिछले तीन दिनों से बिजली बंद होने से ग्रामीण अंधेरे में परेशान थे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत बिरगाली के डिप्टी सरपंच महेश पोयाम ने तत्काल विद्युत विभाग के सब-स्टेशन के जूनियर इंजीनियर साहू को फोन पर इसकी जानकारी दी।
जे.ई. साहू ने समस्या के समाधान के लिए 2-3 दिन का समय मांगा। इसके बाद विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय से पहले ही एक सप्ताह के भीतर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी।
नया ट्रांसफार्मर लगते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों को अंधेरे से राहत मिली। खास बात यह रही कि ट्रांसफार्मर लगाने के लिए किसी लिखित आवेदन की प्रक्रिया नहीं अपनाई गई, बल्कि एक-दो फोन कॉल पर समस्या का समाधान कर दिया गया।
इस त्वरित कार्रवाई के लिए डिप्टी सरपंच महेश पोयाम ने विद्युत विभाग और जे.ई. साहू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान होना ही असली जनसेवा है। जनसेवा ही हमारी पहचान है।
ग्रामीणों ने भी डिप्टी सरपंच महेश पोयाम और विद्युत विभाग की त्वरित पहल की सराहना की।




