कोंडागांवछत्तीसगढ़

कोंडागांव में किसान कांग्रेस की नई टीम का ऐलान, हीरालाल नेताम ने बांटी संगठन की जिम्मेदारियां

कोंडागांव,8 सितम्बर 2026

कोंडागांव जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हीरालाल नेताम ने संगठन की नई टीम का गठन करते हुए पदाधिकारियों की सूची जारी की है। नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी और कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इसके साथ ही जिले के विभिन्न ब्लॉकों के लिए भी ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनमें भवानी ध्रुव (केशकाल), विनोद नाग (बड़ेराजपुर), दिनेश यादव (फरसगांव), शोभाराम नायक (कोंडागांव), चुन्नीलाल नायक (माकड़ी), राम ब्रिज ठाकुर (मर्दापाल) और सुकचंद राणा (धनोरा) को जिम्मेदारी दी गई है।

नई टीम में बुधमन मरकाम कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं पुरुषोत्तम कुलदीप, लक्ष्मण पांडे, जगतराम साहू, प्रेमजीत सिंह ठाकुर, गिझर राम, देवेंद्र पटेल, एनएल नाग और रमेश मरकाम सहित अन्य नेताओं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह बुधराम कश्यप, रमेश सिन्हा, दुर्योधन ध्रुव, रामसाय मरकाम, कुशल नाग, गंगा कोराम, सोमारू नाग और सोमनाथ पोटाई को महामंत्री बनाया गया है। कार्तिक पोयम, जागेश पटेल, बजरंगी मरकाम, भानु यादव, मनधर शोरी और महेश नेताम को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तांबू कोराम, तीजू कोराम, शंकर नेताम और शोभन मरकाम को प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं राजू शोरी, सुलेंद्र नेगी और धनंजय चौहान को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा लोकेश मंडावी, लच्छू यादव, राधेलाल बघेल, आलयअतकारी, फूल सिंह नाग, धनसिंह मरई और मनोज को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

नई टीम के गठन के साथ ही कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar