छत्तीसगढ़बस्तर संभागसुकमा

सुकमा में पुलिस वाहन में लगी भीषण आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान

सुकमा, 25 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ के सुकमा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास सुकमा पुलिस के एक शासकीय वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही वाहन में सवार पुलिसकर्मियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस का शासकीय वाहन चल रहा था, तभी अचानक उसमें से आग की तेज लपटें उठने लगीं। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग का पता चलते ही पुलिसकर्मी तुरंत वाहन से बाहर निकल गए।

देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। हालांकि समय रहते जवानों के बाहर निकल जाने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल वाहन में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar