छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ सम्मान समारोह में होंगे शामिल

रायपुर, 24 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम जारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जी.ई. रोड, रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे।

12:30 से 1:30 बजे तक सम्मान समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान योजना के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों और श्रमिक परिवारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे ऑडिटोरियम से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे और 1:45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar