छत्तीसगढ़जगदलपुर

बाढ़ के बीच महापौर संजय पांडे ने संभाला मोर्चा, इंद्रावती से गोरिया बहार तक हरियाली की तैयारी

जगदलपुर,26 अगस्त 2026

लगातार हुई भारी बारिश के बाद शहर में बनी बाढ़ की स्थिति के बीच महापौर संजय पांडे ने बुधवार को विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर जमीनी हालात का जायजा लिया। महापौर ने महादेव घाट, डोंगा घाट, पुराना पुल, गोरिया बहार सहित आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर जलस्तर और आवागमन की स्थिति देखी।

महापौर ने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फिलहाल पानी की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखना जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से भी सावधानी बरतने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

इंद्रावती से गोरिया बहार तक दिखेगी हरियाली

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के साथ महापौर ने शहर के सौंदर्यीकरण और हरियाली की तैयारियों का भी जायजा लिया। इंद्रावती नदी से गोरिया बहार तक राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर और डिवाइडर के आसपास करीब ढाई हजार पौधे लगाए जाएंगे।

पौधरोपण से पहले महापौर ने स्थल की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यहां कनेर एवं टिकोमा के पौधे लगाए जाएंगे, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग का क्षेत्र हरा-भरा होने के साथ शहर की सुंदरता में भी इजाफा होगा।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंग देवांगन, MIC सदस्य निर्मल पाणिग्राही, संग्राम सिंह राणा एवं विधुशेखर झा सहित निगम के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar