छत्तीसगढ़जगदलपुर

जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा: ससुराल जाते समय बिजली पोल से टकराई बाइक, 40 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

जगदलपुर,23 नवंबर 2026

बस्तर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क हादसे में एक 40 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने ससुराल जा रहा था, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही उसकी जिंदगी खत्म हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गंगाधर कश्यप (40 वर्ष) निवासी घाटधनोरा के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक से ससुराल चोलनार जा रहा था। इसी दौरान देउरगांव से मोंगरापाल मार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय के आगे स्थित मोड़ पर उसने बाइक से नियंत्रण खो दिया।

बताया जा रहा है कि अनियंत्रित बाइक सीधे बिजली खंभे की सपोर्टिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गंगाधर उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बस्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar