छत्तीसगढ़नई दिल्ली

छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो सुरक्षा की जिम्मेदारी, CISF DIG के रूप में संभाली कमान


नई दिल्ली,8 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के IPS अधिकारी संतोष सिंह ने दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल ली है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) में CISF के DIG के रूप में पदस्थ किया गया है। उन्हें दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो की लाइनों, स्टेशनों और यात्रियों की सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है।

संतोष सिंह को सुरक्षा प्रबंधन के अनुभव और प्रशासनिक कार्यक्षमता के चलते यह जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शहरों को जोड़ने वाली प्रमुख त्वरित परिवहन व्यवस्था है। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में 271 स्टेशन हैं।

हाल ही में 17 सितंबर को दिल्ली मेट्रो ने एक दिन में करीब 82.45 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया था। ऐसे में मेट्रो नेटवर्क की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में SP/SSP के रूप में सेवाएं

संतोष सिंह को छत्तीसगढ़ में सामुदायिक पुलिसिंग और संवेदनशील पुलिसिंग के प्रयोगों के लिए जाना जाता है। उन्होंने प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर और कोंडागांव जिलों में SP/SSP के रूप में सेवाएं दी हैं।

इसके अलावा वे सुकमा में ASP और दुर्ग में CSP के पद पर भी रह चुके हैं। इस तरह छत्तीसगढ़ में वे कुल 11 जिलों में विभिन्न पुलिस पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वे हैदराबाद में DIG South Zone-2 के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस भूमिका में वे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के औद्योगिक एवं रणनीतिक प्रतिष्ठानों तथा पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा देख रहे थे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar