छत्तीसगढ़

चेहरे पर भारी पत्थर पटककर हत्या, FSL और साइबर टीम मौके पर

भाटापारा, 20 सितम्बर 2026

भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के सिंगापुर गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजा राम उर्फ चोटी साहू (52 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि किसी अज्ञात आरोपी ने भारी पत्थर से चेहरे पर वार कर उसकी हत्या की।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह सूचना मिली कि कोदवा जाने वाले मार्ग स्थित इंद्रा कॉलोनी में राजा राम उर्फ चोटी साहू मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही एसडीओपी भाटापारा, भाटापारा ग्रामीण थाना, पुलिस सहायता केंद्र निपनिया, FSL और साइबर सेल बलौदाबाजार की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में वारदात 19 और 20 सितंबर की दरमियानी रात की बताई जा रही है। आशंका है कि आरोपी ने भारी और वजनी पत्थर से मृतक के चेहरे पर हमला किया।

फिलहाल हत्या की वजह और आरोपी की पहचान सामने नहीं आई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाके में गहन छानबीन कर रही है। मामले से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। FSL और साइबर सेल की मदद से तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Excerpt: सिंगापुर गांव में 52 वर्षीय राजा राम उर्फ चोटी साहू की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने FSL और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar