सेवा संकल्प अभियान की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, कलेक्टर्स को शिविरों में समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

रायपुर,21 सितम्बर 2026
मुख्य सचिव ने सोमवार को कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में आयोजित किया जा रहा है।
बैठक में मुख्य सचिव ने ब्लॉक और तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविरों में केंद्र सरकार की चिन्हित 26 प्रमुख योजनाओं को शामिल करने के लिए भी कहा।
समीक्षा बैठक में बताया गया कि 23 से 25 सितंबर तक नगरीय निकाय क्षेत्रों में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वहीं 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत विविध कार्यक्रम होंगे।
मुख्य सचिव ने अभियान में एनसीसी, एनएसएस, स्वयंसेवकों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सेवा और जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा सके।




