छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बस्तर पहुंचे राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर आर. हेमंत कुमार, आदिवासी अधिकारों का लिया जायजा

बस्तर,29 अक्टूबर 2026

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के विशेष मॉनिटर (जनजातीय कल्याण) आर. हेमंत कुमार ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 29 अक्टूबर 2026 को बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी अधिकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, महिला स्व-सहायता समूहों से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की और महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।

ग्रोथ सेंटर और सीसल कला केंद्र का किया निरीक्षण

विशेष मॉनिटर आर. हेमंत कुमार ने जगदलपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरेनार स्थित ग्रोथ सेंटर, रेडी टू ईट इकाई और परचनपाल के सीसल कला केंद्र का भ्रमण किया। यहां उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न स्थानीय उत्पादों के निर्माण और उनकी गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

महिलाओं को आमदनी बढ़ाने के दिए सुझाव

भ्रमण के दौरान श्री हेमंत कुमार ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को अपने उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने, बिक्री बढ़ाने और आय में वृद्धि करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे कार्यों की सराहना की। इस भ्रमण का उद्देश्य आदिवासी समुदाय के अधिकारों की स्थिति और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेना तथा स्थानीय स्तर पर आजीविका संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित करना रहा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar