छत्तीसगढ़जगदलपुर

बच्चों के उत्साह ने बढ़ाई कांवड़ यात्रा की शोभा, झाड़ेश्वर शिवालय में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

जगदलपुर,24 अगस्त 2026

शहर के डॉ. अब्दुल कलाम वार्ड स्थित झाड़ेश्वर शिवालय में वार्डवासियों के सहयोग से भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

श्रद्धालु गोरिया बाहर से पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रा के साथ झाड़ेश्वर शिवालय पहुंचे, जहां विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।

नन्हे कांवड़ियों ने बढ़ाई यात्रा की शोभा

इस कांवड़ यात्रा का मुख्य आकर्षण नन्हे-नन्हे बच्चों की सहभागिता रही। छोटे कांवड़ियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। बच्चों को कांवड़ उठाए और धार्मिक यात्रा में शामिल होते देख श्रद्धालु भी गदगद नजर आए।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी में सनातन संस्कृति, संस्कार और धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है।

झाड़ेश्वर शिवालय में हुआ जलाभिषेक, विशाल भंडारे का आयोजन

कांवड़ यात्रा के समापन पर मंदिर में भगवान झाड़ेश्वर का जलाभिषेक संपन्न हुआ। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस सफल आयोजन में वार्ड के नागरिकों और श्रद्धालुओं का सक्रिय योगदान रहा। इस दौरान सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar