छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का पहला दौरा 27 सितंबर से, तीन दिन पदाधिकारियों के साथ करेंगे मैराथन बैठक

रायपुर,24 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी और लोकसभा सांसद सुखदेव भगत 27 सितंबर को पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचेंगे। वह 27 से 29 सितंबर तक तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक मुद्दों को लेकर कई बैठकों में शामिल होंगे।

दौरे के दौरान भगत पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों, विभिन्न संगठनों एवं विभागों के प्रमुखों और कनेक्ट सेंटर टीम के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ वन-टू-वन मुलाकात भी करेंगे।

सुखदेव भगत को सितंबर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया था। यह जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका राज्य का पहला दौरा है। उनके दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar