कोंडागांवछत्तीसगढ़

गोंडवाना समाज समन्वय समिति के युवा प्रभाग का गठन, अजय नेताम अध्यक्ष और बलराम मंडावी सचिव मनोनीत

कोंडागांव,7 सितम्बर 2026

कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम बालेंगा में गोंडवाना समाज समन्वय समिति उपखंड क्षेत्र हरवेल के युवा प्रभाग का गठन किया गया। रविवार को जिम्मेदारीन गुड़ी में सामाजिक सियानों एवं युवाओं की मौजूदगी में सामाजिक पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

समाज को मजबूत करने और युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में अजय नेताम को युवा प्रभाग अध्यक्ष और बलराम मंडावी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा संरक्षक अमर मंडावी, उपाध्यक्ष चंदन मरकाम, यमुना नेताम एवं संतोष मंडावी, सहसचिव संतोष नेताम, कोषाध्यक्ष कामेश मरकाम, संगठन मंत्री संदीप मरकाम, राधिका मंडावी एवं रामकुमार नेताम, सांस्कृतिक प्रभारी शिवलाल नेताम, ममीता शोरी एवं प्रमिला मरकाम तथा मीडिया प्रभारी धनसाय मंडावी एवं रामप्रसाद नेताम सहित कार्यकारिणी सदस्यों का भी मनोनयन किया गया।

कार्यक्रम में गोंडवाना समाज के अध्यक्ष तिरुमाल मेशोराम मरकाम, सचिव महेश नेताम, संरक्षक बृजलाल नेताम, जिला युवा उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज कोंडागांव वीरेंद्र नेताम तथा गोंडवाना समाज ब्लॉक बड़ेराजपुर के उपाध्यक्ष एवं जिला सहसचिव दिलीप नेताम सहित सामाजिक पदाधिकारी एवं युवा मौजूद रहे।

इस दौरान उपस्थित सामाजिक पदाधिकारियों एवं युवाओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष और सचिव को शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने तथा सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar