छत्तीसगढ़
रील बनाने के दौरान नदी में डूबा युवक, 48 घंटे बाद मिला शव

छत्तीसगढ़ के Korba जिले में रील बनाने के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र की अहिरन नदी का है, जहां 25 वर्षीय निखिल सिंह नदी में डूब गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
- निखिल अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था।
- दोस्त मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।
- इसी दौरान निखिल ने नदी में छलांग लगाई।
- वह करीब 3 मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा।
- दोस्तों को लगा कि वह तैर रहा है, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया।
- मौके पर मौजूद कोई भी दोस्त उसे बचाने के लिए पानी में नहीं उतरा।
48 घंटे बाद मिला शव
- घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है।
- पुलिस और गोताखोरों की टीम ने लगातार दो दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया।
- 48 घंटे बाद शव पानी की सतह पर मिला।
NDRF पर सवाल
- रिपोर्ट के अनुसार, NDRF टीम के पास पर्याप्त उपकरणों की कमी थी।
- इसी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आईं।
परिवार में मातम
- मृतक निखिल सिंह, SECL कुसमुंडा में कार्यरत एक डंपर ऑपरेटर का बेटा था।
- युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।




