छत्तीसगढ़जगदलपुर

महामृत्युंजय मंत्र जाप से किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, जगन्नाथ मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

जगदलपुर,7 अगस्त 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र जाप और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर भगवान शिव से किरण सिंह देव के जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटने की प्रार्थना की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

सुकमा जमींदार कुमार जयदेव ने कहा कि किरण सिंह देव हमेशा जनसेवा के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने भगवान महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनता के बीच लौटें और अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने भगवान जगन्नाथ एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर किरण सिंह देव के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar